UP Kanya Sumangala Yojana: कन्या सुमंगला योजना क्या है? जानिए इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

UP Kanya Sumangala Yojana: भारत सरकार देश की बेटियों के भविष्य को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चला रही है, क्योंकि आज के युग में भी लड़कियां कई मामलों में लड़कों से बहुत पीछे है। इसका मतलब यह है कि भारत के लोग अपनी बेटियों को बेटों की तरह आजादी नहीं देते हैं, इस वजह से वो लड़कों से पीछे चल रही है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इसी सोच से शुरू की गई है ताकि बेटियों की भविष्य उज्ज्वल हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य की बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, लेकिन अब उस सूची में उन्होंने Kanya Sumangala Yojana का भी नाम शामिल कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस स्कीम का लाभ राज्य के किन-किन लोगों को दिया जाएगा, तो चलिए इस तरह के कई प्रश्नों के उत्तर आगे इस लेख में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

कन्या सुमंगला योजना | UP Kanya Sumangala Yojana Short Details

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है? इसका लाभ किसे मिलेगा, इसकी पात्रता क्या है? इस तरह के कई सवालों के बारे में जानने से पहले हम सबसे पहले संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं ताकि आगे आपको समझने में दिक्कत ना हो। नीचे टेबल में हमने UP Kanya Sumangala Yojana की संक्षिप्त जानकारी दी है।

योजना का नामKanya Sumangala Yojana
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
शुरू किसने कीउत्तर प्रदेश सरकार ने
लाभ किसे मिलेगायूपी के गरीब बेटियों को
आवेदन के प्रकारऑनलाइन और ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटMksy.up.gov.in

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना एक सरकारी स्कीम है जिसे यूपी सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। राज्य में बहुत सारे ऐसे परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिथि बहुत ज्यादा खराब है, इस वजह से वो अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते हैं। लेकिन राज्य सरकार चाहती है कि अब गरीब परिवार की बेटियां भी आगे बढ़े, इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका लाभ लेने वाले को सिर्फ 10 रुपये खर्च करने होंगे। उसके बाद बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी गरीब परिवार की बेटियों को इसका लाभ देने का निर्णय किया है, इस वजह से Kanya Sumangala Yojana के लिए कुल 1200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

यूपी कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है?

Kanya Sumangala Yojana का सबसे बड़ा उद्देश्य उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षित करना है है। इस स्कीम के तहत राज्य की पात्र बेटियों को पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्चा उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी। इससे साफ नजर आ रहा है कि राज्य सरकार चाहती है कि उनके यहां मौजूद कोई भी गरीब बेटियां शिक्षा से वंचित ना रहे। इसके अलावा बेटियों के माता-पिता की चिंता भी कम हो जाएगी, क्योंकि सरकार बेटियों की शादी तक का खर्च उठाने वाली है।

कन्या सुमंगला योजना की लाभ व विशेषताएं

UP Kanya Sumangala Yojana के कई लाभ व विशेषताएं हैं जिसके बारे में हर लाभार्थी को मालूम होना चाहिए। इसी वजह से नीचे हमने उसके बारे में बताया है जो इस प्रकार है :-

  • इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
  • इसका लाभ राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा।
  • इसकी वजह से राज्य की गरीब बेटियां भी शिक्षित होगी।
  • राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक का खर्च उठाएगी।
  • इस योजना की वजह से बेटियों के माता-पिता की टेंशन खत्म हो जाएगी।
  • यूपी सरकार इस योजना के तहत बेटियों को 6 किस्तों में पैसा देगी।

कन्या सुमंगला योजना के तहत इन 6 किस्तों में मिलेगा पैसा

उत्तर प्रदेश सरकार Kanya Sumangala Yojana के तहत राज्य के पात्र परिवार की बेटियों को जन्म से लेकर शादी तक 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता करने वाली है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य की बेटियों को 6 किस्तों में पैसा दिया जाएगा, जो इस प्रकार है :-

  • बेटी के जन्म पर पहली किस्त में दिया जाएगा 2000 रुपये।
  • स्कूल में नामांकन के समय दूसरी किस्त में मिलेगा 2000 रुपये।
  • माध्यमिक स्कूल में नामांकन के समय तीसरी किस्त में 2000 रुपये दिए जाएंगे।
  • हाई स्कूल में एडमिशन के वक्त चौथी किस्त में 3000 रुपये दिए जाएंगे।
  • उसके बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन के वक्त पांचवीं किस्त में 5000 रुपये मिलेंगे।
  • फिर 21 साल में शादी या हायर एजुकेशन के लिए छठी किस्त दी जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना की पात्रता क्या है?

अब आपके मन में यह सवाल अवश्य आएगा कि Kanya Sumangala Yojana की पात्रता क्या है? तथा इसका लाभ राज्य के किन-किन लोगों को मिल सकता है। इन सबकी जानकारी हमने नीचे दी है जो इस प्रकार है :-

  • इस स्कीम का लाभ लेने वाली बेटियां उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • लाभ लेने वाली बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2019 के के बाद हुआ होना चाहिए।
  • लड़की के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को मिलेगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आपकी कोई बेटी है और उसका लाभ इस योजना के तहत लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपसे कुछ दस्तावेज भी मांगा जाएगा। इसी वजह से नीचे हमने उन डाक्यूमेंट्स के बारे में बताया है :-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Kanya Sumangala Yojana Online Apply

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए दो तरीके से आवेदन किया जा सकता है पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन के माध्यम से। इस लेख में हम आपको इन दोनों माध्यम के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए सबसे पहले हम ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में जानते हैं :-

  • सबसे आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको वहां पर रजिस्टर करना पड़ेगा।
  • रजिस्टर करने के बाद लॉग इन कीजिए।
  • उसके बाद आपको सिटिजन सर्विस पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • वहां पर आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमे सभी डिटेल्स दर्ज करना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना होगा।
  • इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

UP Kanya Sumangala Yojana Offline Apply

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसी वजह से हमने नीचे इसकी प्रक्रियाओं के बारे में बताया है जो इस प्रकार है :-

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस जाना होगा।
  • उस ऑफिस में जाने के बाद वहां से आपको फॉर्म लेना होगा।
  • उसके बाद उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी डाक्यूमेंट्स अटैच कर दें।
  • फिर भरे हुए उस फॉर्म को महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस में जमा कर दें।
  • उसके बाद आपके फॉर्म को अच्छी तरह जांच किया जाएगा।
  • फिर आपको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना की स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने UP Kanya Sumangala Yojana के लिए पहले ही ऑनलाइन या ऑफलाइन की मदद से आवेदन कर दिया है तो आपके मन में एक सवाल आ सकता है कि इसकी स्टेटस कैसे चेक करें। तो चलिए इसके बारे में हम आपको नीचे बताते हैं :-

  • इसकी स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • उसके बाद वहां पर आपको अपना खाता लॉग इन करना होगा।
  • फिर आवेदन स्थिति चेक चेक करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद वहां पर पूछी गई जानकारी दर्ज करके स्टेटस देख सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट कैसे देखें?

यदि आपने पहले ही Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन किया था और अब आप इसकी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कीजिए :-

  • सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • उसके बाद वहां पर पहले आपको लॉग इन करना होगा।
  • फिर आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जा सकती है।
  • उसके बाद आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment