MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023: भारतीय किसानों को फसल उत्पादन करने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई बार उनका फसल बर्बाद हो जाता है। किसी भी फसल को अच्छे से उगाने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन जब बारिश नहीं होती तो उनकी टेंशन बढ़ जाती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना शुरू की गई है।
मध्य प्रदेश में बहुत सारे ऐसे किसान है जिनकी फसल पानी की वजह से खराब हो जाती है या अच्छी पैदावार नहीं हो पाती। इस वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हो जाता है। उस स्थिति में कई बार उनकी लागत भी नहीं निकल पाती है। लेकिन अब उन किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर पंप दिया जाएगा। इसी वजह से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का शुभारंभ किया गया है।
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana के तहत मध्य प्रदेश के पात्र किसान अपने खेतों में सोलर पंप लगवा पाएंगे। उसके बाद वो सही समय पर अपनी फसल की सिंचाई कर पाएंगे, जिस वजह से उनकी फसल की पैदावार बेहतर होगी। इस योजना का असर किसानों की इनकम पर भी पड़ेगा, क्योंकि जब उनकी फसल की पैदावार बेहतर होगी तो आय भी बढ़ेगा।
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के बारे में आगे इस लेख में सब कुछ बताया गया है। किसानों को इसकी सभी जानकारी होनी चाहिए। इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानने से पहले थोड़ा-बहुत इसकी संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर लेते हैं जो नीचे टेबल में दी गई है :-
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
शुरू किसने की | राज्य सरकार ने |
लाभ किसे मिलेगा | मध्य प्रदेश के किसानों को |
उद्देश्य क्या है | किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी देना |
हेल्पलाइन नंबर | 0755-2575670 |
आधिकारिक वेबसाइट | Cmsolarpump.mp.gov.in |
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना क्या है?
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की शुरुआत वहां की सरकार ने की है। इस स्कीम को राज्य के किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश में हर साल बहुत सारे किसानों की फसल सिर्फ पानी की वजह से बर्बाद हो जाती है। जब सही समय पर बारिश नहीं होती है तब उनका फसल खराब हो जाता है, जिस वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है।
किसान के इसी समस्या को दूर करने के लिए MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana चालू की गई है ताकि इस स्कीम के माध्यम से सभी किसान भाई सोलर पंप ले सके। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी भी मिलने वाली है। ऐसे में राज्य के सभी पात्र किसानों को एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ उठाना चाहिए।
एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का उद्देश्य क्या है?
मध्य प्रदेश की सरकार ने Mukhyamantri Solar Pump Yojana की शुरुआत राज्य के किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए किया है। एमपी में ऐसे बहुत सारे किसान है जिसका फसल हर साल सिर्फ पानी की वजह से खराब हो जाता है, उस स्थिति में उनका आर्थिक नुकसान सबसे अधिक होता है। जिस वजह से बहुत सारे लोग खेती करना बंद कर रहे हैं, लेकिन सरकार चाहती है कि वो आगे भी फसल उगाने का काम जारी रखें।
मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों के पानी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत जब किसान अपने खेतों में सोलर पंप लगवा लेंगे, उसके बाद वो सही समय पर अपने फसल की सिंचाई कर पाएंगे। इस वजह से उनका फसल बर्बाद नहीं होगा तथा फसल की पैदावार भी पहले से अच्छी होगी, जिस वजह से किसानों की आय में वृद्धि देखने को मिलेगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की लाभ व विशेषताएं
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP राज्य के किसानों के लिए एक कल्याणकारी योजना है जिसकी कई लाभ और विशेषताएं हैं। इसी वजह हमने इस स्कीम की कुछ लाभ तथा विशेषताओं के बारे में नीचे बताया है :-
- मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के किसान ले सकते हैं।
- क्योंकि इस स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
- इस योजना के तहत सोलर पंप पर किसानों को 90% सब्सिडी मिलेगी।
- इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले आवेदन करना होगा।
- उसके बाद उन्हें इसका लाभ तभी मिलेगा जब इसकी सूची में उनका नाम आएगा।
- जिस स्थान पर सिंचाई करने की अच्छी व्यवस्था नहीं है, वहां के किसानों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके अलावा जहां पर बिजली मौजूद है, लेकिन किसान की खेती बिजली के खंभे से 300 मीटर की दूरी पर है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana की पात्रता क्या है?
अब आप सोच रहे होंगे कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किन-किन किसानों को इस योजना के लिए पात्र मानेगी। सीधे शब्दों में कहें तो इस स्कीम के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है। इसके बारे में हमने नीचे सभी जानकारी दी हैं :-
- इस योजना के लिए किसान सिर्फ मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास किसान कार्ड होना जरुरी है।
- इसका लाभ लेने वाले किसान को आवेदन करना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए दस्तावेज
Mukhyamantri Solar Pump Yojana का लाभ लेने वाले किसानों को आवेदन करना जरुरी है, क्योंकि इसका लाभ वो बिना आवेदन किए नहीं प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम के लिए आवेदन करते समय कई डाक्यूमेंट्स मांगा जाएगा, इसी वजह से हमने उसकी जानकारी नीचे दी है :-
- आवेदन करने वाले किसान को सबसे पहले अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें अपना निवास प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
- फिर उन्हें खेती योग्य भूमि के कागजात भी देने पड़ेंगे।
- इसके बाद किसानों को चालू मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा।
- उस दौरान उन्हें अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP Online Registration
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। क्योंकि इसके बिना सोलर पंप का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसी वजह से हमने नीचे इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाओं के बारे में बताया है :-
- ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
- उसके बाद आपको वहां पर आवेदन का विकल्प दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा।
- वहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगी।
- उस पेज पर आपको आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति स्वघोषणा और जमीन से जुड़ी सभी जानकारी देनी है।
- अगले पेज पर जाने के बाद आपने जो डिटेल्स भरी है उसे अच्छी तरह चेक कीजिए।
- उस दौरान आपसे जो भी डाक्यूमेंट्स मांगा जाएगा, वो सभी अपलोड कर दें।
- फिर अंत में एक बार चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें।