Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की लाभ, पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana: आज के दौर में महिलाएं भी हर क्षेत्रों में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस वजह से भारत सरकार महिलाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाएं चला रही है ताकि इससे देश आगे बढ़ सके। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है।

उत्तराखंड में महिलाओं की कई ऐसी समूह है जो अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का निर्माण करती है, लेकिन उन महिलाओं को अपना प्रोडक्ट बेचने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उन्हें अपने सामान को बेचने का तरीका या सही मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी वजह से उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से महिलाओं को अपने प्रोडक्ट बेचने में आसानी से होगी।

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ उठाने के लिए इसके बारे में सब कुछ मालूम होना चाहिए, इस वजह से यह लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। लेकिन उससे पहले हम इसकी संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर लेते हैं ताकि आगे सब कुछ समझने में आपको आसानी हो।

योजना का नाममुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
राज्य का नामउत्तराखंड
शुरू किसने कीउत्तराखंड सरकार ने
उद्देश्य क्या हैप्रोडक्ट बेचने के लिए मार्केट उपलब्ध करवाना
लाभ किसे मिलेगाउत्तराखंड की उन महिलाओं को प्रोडक्ट बनाती है
ऑफिसियल वेबसाइटअभी जारी नहीं हुई है

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना क्या है?

उत्तराखंड सरकार अपने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहती है, इसी वजह से उन्होंने Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana की शुरुआत की है। इस स्कीम का लाभ राज्य की उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का निर्माण करती है। जिन महिलाओं को अपने प्रोडक्ट बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उससे छुटकारा दिलाने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत महिलाओं के प्रोडक्ट को बड़े लेवल पर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। उसके बाद जिन-जिन महिलाओं का सामान बाजार में गया है वो वहां पर जाकर आसानी से अपना प्रोडक्ट बेच सकती है। इस वजह से उन महिलाओं के सामान की बिक्री में बढ़ोतरी होगी तथा उनकी आमदनी भी पहले से ज्यादा होगी।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana का सबसे बड़ा और मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के प्रोडक्ट को बड़े लेवल पर मार्केट तक पहुंचाना है। ऐसा करने से उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएगी। इस स्कीम का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो एक ग्रुप में कई महिलाएं काम करती है। उत्तराखंड सरकार की इस स्कीम से वहां की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपना काम शुरू करने के बारे में सोचेगी, फिर इससे राज्य तथा देश दोनों का फायदा होगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की लाभ व विशेषताएं

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana की कई लाभ व विशेषताएं हैं, इस वजह से इसका लाभ लेने वाले हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। हमने नीचे इस स्कीम के कुछ लाभ व विशेषताओं के बारे में बताया है जो इस प्रकार है :-

  • इस योजना की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई है।
  • इस वजह से इसका लाभ भी वहीं की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार महिलाओं को अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए मार्केट उपलब्ध करवाएगी।
  • फिर वहां पर जाकर महिलाएं अपना सामान बेच पाएगी।
  • इस वजह से उन महिलाओं को ज्यादा ग्राहक मिलेंगे।
  • फिर उनकी इनकम में तेजी से इजाफा होगा।
  • इस स्कीम की वजह से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन पाएगी।
  • उत्तराखंड में फिलहाल 37,000 से अधिक महिला समूह काम कर रही है।
  • उन समूहों के साथ तीन लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई है।
  • वो सभी महिलाएं अलग-अलग तरह की प्रोडक्ट का निर्माण करती है।
  • अब इस योजना की वजह से ज्यादा प्रोडक्ट की बिक्री होगी।
  • इस वजह से उन महिलाओं की आय में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की पात्रता क्या है?

अब सवाल आता है कि Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana का लाभ कौन ले सकता है तथा इसकी क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी हमने नीचे दिया है जो इस प्रकार है :-

  • इस स्कीम का लाभ लेने वाली महिला उत्तराखंड की निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ महिला उठा सकती है, पुरुष नहीं।
  • जो महिला ग्रुप प्रोडक्ट का निर्माण करती है उन्ही को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस स्कीम का लाभ लेने वाली महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए दस्तावेज

जब आप Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana के लिए आवेदन करने जाएंगे, तो उस दौरान आपसे कई डाक्यूमेंट्स मांगा जाएगा। इसी वजह से हमने नीचे उन दस्तावेजों के बारे में बताया है :-

  • सबसे पहले आवेदक को अपना आधार कार्ड देना होगा।
  • उसके बाद उन्हें अपना निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • फिर उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
  • लाभार्थी को आयु प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • उसके बाद उनके पास राशन कार्ड भी होने चाहिए।
  • इसके अलावा उन्हें मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा।
  • अंत में पासपोर्ट साइज फोटो भी देने होंगे।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

अब सवाल उठता है कि Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन की मदद से आवेदन कैसे करें। तो मैं आपको बात दूं कि इसके लिए फिलहाल आपको इंतजार करना होगा। क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने इस स्कीम के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है जब इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment