MP Free UPSC Coaching Yojana: भारत के लाखों स्टूडेंट्स संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की तैयारी करते हैं जिसमे से कुछ ही छात्र एवं छात्राओं को इसमें सफलता मिलती है। इस वजह से वही विद्यार्थी इसकी तैयारी करते हैं जिन्हें खुद पर विश्वास होता है कि वो इसमें सफलता हासिल करने की काबिलियत रखते हैं।
वहीं कुछ युवा ऐसे होते हैं जिनके पास काबिलियत तो होती है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने की वजह से वो अपने सपने को साकार नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की है जिसका लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं को दिया जाएगा। अब MP Free UPSC Coaching Yojana की वजह से वहां के गरीब स्टूडेंट्स भी अपने सपने को साकार कर पाएंगे।
MP Free UPSC Coaching Yojana का संक्षिप्त विवरण
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का लाभ उठाने से पहले आवेदक को सबसे पहले इसके बारे में जानना आवश्यक है। इसी वजह से हम इसके बारे में आपको विस्तार से बताने वाले हैं, लेकिन उससे पहले इसकी संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
योजना का नाम | फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू किसने की | मध्य प्रदेश सरकार ने |
साल | 2023 |
लाभ किसे मिलेगा | राज्य के अनुसूचित जाति स्टूडेंट्स को |
उद्देश्य क्या है | फ्री में सिविल सेवा की तैयारी करवाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | Tribal.mp.gov.in |
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना क्या है?
मध्य प्रदेश में बहुत सारे ऐसे छत्र एवं छात्राएं रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने की वजह से सिविल सेवा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इस वजह से वो अपने ड्रीम को पूरा करने में असफल साबित होते हैं। युवाओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free UPSC Coaching Yojana की शुरुआत की है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के उन युवाओं के लिए फ्री में कोचिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी जो एसटी वर्ग से आते हैं, लेकिन वो सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं। इस स्कीम की वजह से मध्य प्रदेश के उन युवाओं का भी सपना पूरा होगा जो पैसों की वजह से सिविल सेवा की तैयारी नहीं कर पा रहे थे।
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना के नाम से ही सब कुछ साफ हो रहा है कि इसका उद्देश्य क्या है। फिर भी मैं आपको बता दूं कि MP Free UPSC Coaching Yojana की मदद से सरकार अपने राज्य के गरीब बच्चों के लिए बिल्कुल मुफ्त में सिविल सेवा कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि राज्य के गरीब बच्चे भी सिविल सेवा की तैयारी करें तथा वो देश और अपने परिवार का नाम रोशन करें। इस वजह से अब मध्य प्रदेश के एसटी वर्ग से आने वाले युवा भी अपने सपने को साकार कर पाएंगे।
MP Free UPSC Coaching Yojana की लाभ व विशेषताएं
केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जितनी भी योजना की शुरुआत की जाती है उन सभी के कुछ ना कुछ फायदे होते हैं, बिल्कुल उसी तरह मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के भी कई लाभ व विशेषताएं हैं जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-
- सबसे पहली बात कि इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चालू किया गया है।
- इस वजह से इसका लाभ भी सिर्फ मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा।
- इस स्कीम की वजह से मध्य प्रदेश के युवा UPSC की तैयारी फ्री में कर पाएंगे।
- राज्य सरकार पात्र युवाओं के लिए फ्री में कोचिंग की व्यवस्था करेगी।
- इसके अलावा स्टूडेंट्स को किताब के लिए भी 15,000 रुपये दिए जाएंगे।
- सरकार युवाओं को भोजन, आवास और परिवहन के लिए हर महीने 12,500 रुपये देगी।
- यह पैसा सरकार द्वारा लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा।
- सरकार की इस सुविधा का लाभ सभी पात्र युवा 18 महीनो तक ले पाएंगे।
- इस योजना के लिए जिस स्टूडेंट्स का चयन होगा, उसी को लाभ मिलेगा।
- इस स्कीम की वजह से अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर युवा अपना सपना पूरा कर पाएंगे।
- जो छात्र एवं छात्राएं इसका लाभ लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
- उसके बाद सरकार द्वारा चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- इस स्कीम के तहत दिल्ली में युवाओं को कोचिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी।
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की पात्रता क्या है?
अब आपके मन में एक सवाल उठेगा कि MP Free UPSC Coaching Yojana का लाभ राज्य के किन-किन युवाओं को दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में कहें तो सरकार ने इस स्कीम का लाभ देने के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की है तो चलिए अब हम इसके बारे में जानते हैं :-
- सबसे पहले लाभ लेने वाला युवक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- उसके बाद उस युवक को अनुसूचित जाति के अंतर्गत आना चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 6 लाख रुपये होनी चाहिए।
- जो स्टूडेंट्स पिछले तीन सालों में एमपीपीएससी की परीक्षा पास करेंगे उनका चयन डायरेक्ट हो जाएगा।
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए दस्तावेज
MP Free UPSC Coaching Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय कई दस्तावेज अपलोड करने पड़ते हैं। इस वजह से आपको उन डाक्यूमेंट्स के बारे में पहले से मालूम होना चाहिए, तो चलिए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-
- आवेदक को सबसे पहले आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
- उसके बाद उन्हें पहचान पत्र भी देना होगा।
- फिर उन्हें निवास प्रमाण पत्र भी अपलोड करने पड़ेंगे।
- आवेदक को अपना आयु प्रमाण पत्र भी देना होगा।
- लाभार्थी को आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
- फिर उन्हें शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद उन्हें बैंक खाता विवरण भी देना होगा।
- आवेदक को अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।
- उन्हें एक ईमेल आईडी भी देनी होगी।
- लाभार्थी को अंत में पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।
MP Free UPSC Coaching Yojana Online Registration
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है, लेकिन उससे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो चलिए अब हम इसकी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं :-
- सबसे पहले अप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
- उसके बाद आप MPTAASC के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- अब आपको नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- आप उस फॉर्म को अच्छी तरह फिल कीजिए।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद सुरक्षित करें एवं आगे जाएं पर क्लिक कीजिए।
- अब आपके सामने एक नई पेज खुल जाएगी।
- उस पेज पर आपको अपना एक फोटो अपलोड कर देना है।
- फिर आप उस फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
MP Free UPSC Coaching Yojana Online Apply
जब आप मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कम्पलीट कर लेंगे, उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी वजह से नीचे हमने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताया है :-
- इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
- उसके बाद आप योजनाएं और पुरस्कार वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- वहां आपको हितग्राही मूलक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप UPSC सिविल सेवा कोचिंग पर क्लिक कर दीजिए।
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फिर आप उस फॉर्म को अच्छी तरह भरिए।
- उसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड कीजिए।
- फिर आपको वह फॉर्म सबमिट कर देना है।
- इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।