Ayushman Bhava Yojana 2023: आयुष्मान भव योजना क्या है? जानिए इसकी लाभ, पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Ayushman Bhava Yojana 2023: भारत सरकार स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है, इस वजह से उनके द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। अब केंद्र सरकार आयुष्मान भव योजना शुरू करने जा रही है जिसका लाभ देश के गांव और कस्बे के लोगों को दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत उन्ही लोगों को लाभ मिलेगा, जो इसके हकदार होंगे।

केंद्र सरकार ने Ayushman Bhava Yojana 2023 की शुरुआत देश के उन लोगों के लिए शुरू किया है जो गांव और कस्बे में रहते हैं, क्योंकि वहां पर रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा सुविधाएं नहीं होती है। इसके अलावा गांव के अधिकतर लोगों की आय भी ज्यादा नहीं होती है, इस वजह से वो बेहतर ढंग से अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। गांव और कस्बे के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आयुष्मान भव योजना की शुरुआत की गई है।

Ayushman Bhava Yojana 2023 की संक्षिप्त जानकारी

इस लेख में आज आपको आयुष्मान भव योजना से संबंधित सभी जानकारी मिलने वाली है, लेकिन उससे पहले हम इसके बारे में थोड़ा संक्षिप्त में जानते हैं ताकि आगे आपको सब कुछ समझने में आसानी होगी :-

योजना का नामआयुष्मान भव योजना
शुरू किसने कीभारत सरकार ने
साल2023
लाभार्थीगांव और कस्बे के गरीब लोग
उद्देश्यगांव और कस्बे के गरीब लोगों तक स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं पहुंचाना
ऑफिसियल वेबसाइटwww.pmjay.gov.in

आयुष्मान भव योजना क्या है?

आयुष्मान भव योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर 2023 को की जाएगी। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी, जो वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। Ayushman Bhava Yojana 2023 एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो देश के हर गांव एवं कस्बे के लोगों के लिए शुरू की गई है। इस स्कीम के माध्यम से गांव तथा कस्बे में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं बिल्कुल फ्री में प्रदान की जाएगी।

आयुष्मान भव योजना का उद्देश्य क्या है?

आयुष्मान भव योजना स्वास्थ्य से जुड़ी एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के हर गांव एवं कस्बों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य से जुड़ी हर तरह की सेवाएं पहुंचाना है। Ayushman Bhava Yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं का लाभ गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। क्योंकि ऐसे लोगों के पास ज्यादा पैसे नहीं होते हैं, इस वजह से वो चाहकर भी अपनी हेल्थ पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन सरकार चाहती है कि देश का हर व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ और फिट रहे।

सरकार ने फैसला किया है कि इस अभियान के माध्यम से 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। वह आयोजन देश के सभी स्वास्थ्य तथा कल्याण केंद्रों पर होने वाला है। आयुष्मान भव योजना के अंतर्गत देश के गरीब व माध्यम वर्ग के लोग बिल्कुल मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

जो लोग Ayushman Bhava Yojana 2023 के लिए पात्र होंगे, उन्हें जल्द आयुष्मान कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से देश के सभी ब्लॉक तथा मेडिकल कॉलेज में कैंप लगाया जाएगा। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इस स्कीम की क्या-क्या लाभ व विशेषताएं है, इसका फायदा किन-किन लोगों को मिलेगा तथा इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी फिर आयुष्मान कार्ड कैसे बना सकते हैं।

आयुष्मान भव योजना की लाभ व विशेषताएं

Ayushman Bhava Yojana 2023 की कई लाभ तथा विशेषताएं हैं, जिसके बारे में उन लोगों को मालूम होना चाहिए, जो इसका लाभ लेने वाले हैं या लेना चाहते हैं। तो चलिए अब हम सबसे पहले इस स्कीम की लाभ व विशेषताओं के बारे में जानते हैं :-

  • आयुष्मान भव योजना केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है।
  • इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को की जाएगी।
  • इस वजह से इसे पूरे देश में लागू किया गया है।
  • इस स्कीम का लाभ गांव एवं कस्बे में रहने वाले लोगों के लिए है।
  • इस योजना का लाभ गरीब व माध्यम वर्ग के लोगों को दिया जाएगा।
  • गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोग बिल्कुल फ्री में इलाज करवा पाएंगे।
  • इस योजना की वजह से गरीब तथा माध्यम वर्ग के लोग पूरी तरह सवास्थ एवं फिट रहेंगे।
  • इस स्कीम की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा।
  • आयुष्मान भव योजना के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे।
  • आयुष्मान मेले का आयोजना देश के सभी सवास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर किया जाएगा।

आयुष्मान भव योजना के तहत किस-किस बीमारी का इलाज होगा?

Ayushman Bhava Yojana 2023 को लेकर बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल आ सकता है कि इस स्कीम के अंतर्गत किन-किन बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसी वजह से हमने उन बीमारियों के बारे में नीचे बताया है जो इस प्रकार है :-

  • इस स्कीम के तहत सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत अंगदान और रक्तदान भी शुरू किया गया है।
  • जब मरीज अस्पताल में भर्ती होते हैं तब उसका पूरा खर्च इसी योजना के तहत कवर किया जाता है।
  • इस स्कीम के माध्यम से ट्रांसपोर्ट का भी पैसा मिलता है, जो बहुत अच्छी बात है।
  • इस योजना के माध्यम से हॉस्पिटल का खर्चा, ऑपरेशन और मेडिकल टेस्ट का खर्चा भी कवर किया जाता है।

आयुष्मान भव योजना की पात्रता क्या है?

Ayushman Bhava Yojana 2023 को आयुष्मान भारत की सफलता को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस वजह से पात्र लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। नीच हमने इसकी पात्रता के बारे में बताया है जो लोग आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं :-

  • लाभार्थी की मासिक आय अधिकतम 10 हजार रुपये होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास कोई भी गाड़ियां जैसे – टू व्हीलर, थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर नहीं होनी चाहिए।
  • उसके बाद लाभार्थी के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 50 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आयुष्मान भव योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज

Ayushman Bhava Yojana 2023 के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी विशेष दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ने वाली है, लेकिन फिर भी आपसे कुछ चीजें मांगी जा सकती है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-

  • लाभार्थी को अपना आधार कार्ड देना पड़ेगा।
  • उसके बाद उन्हें आय प्रमाण पत्र देना होगा।
  • आवेदक को राशन कार्ड भी देना होगा।
  • लाभार्थी को अपने बैंक खाते का विवरण देना पड़ेगा।
  • उसके बाद उन्हें चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
  • फिर उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।

Ayushman Bhava Yojana 2023 के तहत आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड आसानी से बना सकते हैं, क्योंकि यह बहुत ही आसान है। इसके बारे में हमने नीचे कुछ स्टेप के माध्यम से बताया है जिसे आप अच्छी तरह पढ़ने के बाद Ayushman Bhava Yojana 2023 के तहत आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं :-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको www.pmjay.gov.in पर जाना होगा।
  • उस वेबसाइट पर जाने के बाद आप लॉग इन पर क्लिक कीजिए।
  • फिर आपको Am I Eligible के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको वहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब आप वह ओटीपी वहां पर दर्ज कर दीजिए।
  • आगे आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, वो सभी अच्छी तरह फिल कीजिए।
  • उसके बाद आपको यह बताया जाएगा कि आप इसके लिए Eligible है या नहीं।
  • अगर हां तो आगे और भी डिटेल्स फिल करने के लिए कॉलम खुल जाएगा।
  • उसे अच्छी तरह भरने के बाद आपको आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment