Vastu Tips: जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में कही गई बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद हमें सफलता नहीं मिलता है। उसके बाद हम बहुत ज्यादा निराश होकर अपने काम से भटक जाते हैं। इस वजह से हमें थोड़ा वास्तु की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है, क्योंकि इसकी वजह से मनुष्य अपनी जीवन को बढ़िया और खराब दोनों कर सकता है। जो लोग अपनी जीवन में हमेशा तरक्की करना चाहते हैं उन्हें कभी भी ऐसे काम नहीं करने चाहिए, जिस वजह से उन्हें वास्तु दोष लगे। आज के दौर में लगभग सभी घरों में अलमारी होगी। क्योंकि उसमे हम महत्वपूर्ण चीजें रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सामान भी होते हैं जिसे अलमारी में रखने से घर में गरीबी आती है तो चलिए आज इस लेख में आपको उन सभी चीजों के बारे में बताते हैं।
1. अलमारी में कभी ना रखें काला कपड़ा
बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें वास्तु शास्त्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है, इस वजह से वो अनजाने में अलमारी में काला कपड़ा रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करने से मना किया गया है। जो लोग अलमारी में काला या काले कपड़े में पैसा लपेटकर रखते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में गरीबी आती है।
2. अलमारी में भूलकर भी ना रखें शीशा
आज के दौर में बाजार में मिलने वाली अधिकतर अलमारी में शीशा पहले से लगा होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी में शीशा नहीं रखना चाहिए। अगर आपकी अलमारी में पहले से शीशा मौजूद है तो उसका इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा कुछ लोग अलग से भी उसमे शीशा रख देते हैं जिसका परिणाम गलत निकलता है और उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ता है।
3. अलमारी में कभी ना रखें फटा हुआ कागज
अलमारी का इस्तेमाल हम महत्वपूर्ण चीजें रखने के लिए करते हैं। इस वजह से उसमे रुपये-पैसे और जरुरी कागजात रखते हैं, लेकिन कई बार हम उसके साथ में ऐसे कागज रख देते हैं जो फटा होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करने से साफ-साफ मना किया गया है। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो जल्द उसे हटा दें, क्योंकि इससे घर में गरीबी आती है।
4. अलमारी में भूलकर भी ना रखें परफ्यूम
आज के दौर में लगभग हर घरों के परिवारों में कोई ना कोई व्यक्ति परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे लोग अलमारी में परफ्यूम रखना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं है कि वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अलमारी में कभी परफ्यूम या इत्र ना रखें। जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है।
इसे भी जरुर पढ़ें :-
महिला भूलकर भी अपने पति को ये चीज देने से ना करें मना, वरना रिश्ता हो जाएगा खराब