Vastu Tips: मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। जिस तरह मोर का महत्व है, उसी तरह उसके पंख का भी महत्व है। मोर का पंख भगवान कृष्ण को काफी प्रिय है तभी उनके मुकुट पर हमेशा मोर पंख लगा रहता था। न केवल भगवान कृष्ण बल्कि इंद्र, कार्तिकेय, गणेश, लक्ष्मी जी को भी मोर पंख काफी प्रिय है।
वेद के अलावा वास्तु शास्त्र में भी घर में मोर पंख रखने के बहुत से फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मोर पंख रखने से धन और धान्य की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कई तरह के वस्तु दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
इस दिशा में रखें मोर पंख आएगी बरकत
मोर पंख को सुंदरता का साधन माना गया है। अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए मोर पंख को दक्षिण दिशा में तिजोरी के अंदर खड़े करके रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी भी धन की कमी नहीं पड़ेगी।अगर आपके कुंडली में राहु दोष है तो उसे भगाने के लिए मोर पंख को घर की पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।
बच्चों के स्टडी टेबल पर रखें मोर पंख
बच्चों को पढ़ाई में तेज और कुशाग्र बनाने के लिए, उनके टेबल पर भी मोर पंख रखना चाहिए। मोर पंख ज्ञान की देवी सरस्वती और भगवान कार्तिकेय से संबंधित है। अगर पारिवारिक कलह से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उसके लिए अपने लिविंग रूम की पूर्व में स्थित दीवार पर सात मोर पंखों का गुच्छा रखना चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक सदस्यों के बीच मिठास बढ़ेगी और घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए दंपति को अपने बेडरूम में दो मोर पंख रखना चाहिए।
वास्तु दोष दूर करने के लिए ऐसे करें उपाय
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसको दूर करने के लिए सोमवार के दिन आठ छोटे आकार के मोरपंखों को लेकर उन्हें एक साथ नीचे बांध दें, फिर उसके बाद भगवान शिव के ऊँ नम: शिवाय का जाप करते हुए उन्हें घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा के किसी कोने में लगा देना चाहिए। बस इस बात पर अवश्य नजर बनाए रखें कि बाहरी लोगों की इस मोर पंख पर नजर जरूर पड़े। तो इन उपायों को करके आप अपने घर से वस्तु दोष को दूर कर सकते हैं।