Vastu Tips: हर कोई अपने घर में सुखी-संपन्न रहना चाहता है, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। सनातन धर्म में घर बनाने से पहले वास्तु का खास ध्यान रखा जाता है, क्योंकि इसमें दिशा का बहुत बड़ा महत्व है। यदि वास्तु को ध्यान में ना रखा जाए तो इससे मनुष्य को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घर तैयार हो जाने के बाद भी हमें कई चीजों को ध्यान में रखना होता है। अगर हम उस दौरान कुछ गलतियां करते हैं जो वास्तु के अनुरूप नहीं है तो यह हमारे लिए ठीक नहीं है। क्योंकि उसकी वजह से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई है जो बेडरूम में नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसकी वजह से माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।
बेडरूम में भूलकर भी ना करें ये काम
1. आज के युवा जनरेशन अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इसी वजह से वो बेड पर ही भोजन करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता है कि इसकी वजह से उसका कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड पर कभी खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से मां लक्ष्मी दुखी हो जाती है, जिस वजह से वो घर छोड़कर चली जाती है।
2. मनुष्य के जीवन में भाग-दौड़ बढ़ती जा रही हैं जिस वजह से वो कुछ चीजों को जानबूझकर भी नजरअंदाज कर देते हैं। बहुत सारे लोग बेड या उसके आस-पास में चाय का झूठा कप, जूस या कॉफी छोड़ देते हैं, जो उन्हें कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, उसके बाद घर में वो चीजें होना शुरू हो जाता है जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते।
3. कुछ लोग बेड पर भोजन करते समय अखबार, बिल या कोई किताब नीचे रख देते हैं ताकि झूठा भोजन बेड पर ना गिरे। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करने से साफ-साफ मना किया गया है। इसके अलावा ये चीजें तकिए के पास रखने से भी मनाही की गई है, क्योंकि इस वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा घर की तरक्की रूक जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में भोजन करने से साफ-साफ मना किया गया है। इसके अलावा बेड पर तो भूलकर भी भोजन नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस गलती की वजह से आप अपनी जिंदगी में खासकर आर्थिक समस्याओं का बुलावा दे रहे हैं। इस वजह से जीवन को बेहतर बनाने के लिए वास्तु का पालन अवश्य करें।