Vastu Tips: त्योहार के दिन कभी ना करें ये 4 काम, वरना दुर्भाग्य कभी नहीं छोड़ेगी पीछा, जीवनभर रहना पड़ेगा कंगाल

WhatsApp Channel (Follow Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Vastu Tips: भारत विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों वाला देश है जहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। हिंदुस्तान में सबसे अधिक आबादी सनातन धर्म के मानने वाले लोगों की है जिसके घरों में अक्सर कोई ना कोई त्योहार होते रहते हैं। पर्व की वजह से समाज के लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना बढ़ती है।

भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। भले ही आज के युवा इसके बारे में अधिक नहीं जानते हो, लेकिन उन्हें इसका कुछ ना कुछ ज्ञान अवश्य रखना चाहिए। क्योंकि खराब वास्तु की वजह से मनुष्य की जिंदगी बर्बाद होने में समय नहीं लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार उन 4 कामों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो त्योहार के दिन मनुष्य को नहीं करना चाहिए।

1. त्योहार के दिन वाद-विवाद ना करें

भारत में ऐसे बहुत सारे परिवार है जो त्योहार के दिन भी खुश नहीं रहते हैं, इस वजह से वो किसी ना किसी बात को लेकर आपस में लड़ने लगते हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता है कि इससे उनका कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। वास्तु शास्त्र में पर्व के दिन झगड़ा करने की शख्त मनाही है, क्योंकि घर में झगड़ा होने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। उसके बाद उस घर के लोगों की प्रगति में बाधा उत्पन्न होने लगती है।

2. त्योहार के दिन मैला कपड़ा पहनना

त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लाता है, इस वजह उस दिन हमें साफ-सुथरा कपड़े पहनना चाहिए। कुछ लोग पर्व के दिन भी मैला वस्त्र धारण करते हैं, इस वजह से उस घर में नकारात्मकता प्रवेश करना प्रारंभ कर देती है। इसी वजह से वास्तु शास्त्र में मैला या फटा हुआ कपड़ा पहनने से मना किया गया है, क्योंकि ऐसा करने से घर के लोगों की सुख-समृद्धि छीन जाती है।

3. टूटे-फूटे सामान को दूर रखें

जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां पर माता लक्ष्मी का वास होता है। इस वजह से खासकर त्योहारों के समय घर में कोई ऐसा सामान ना रखें जो टूटा-फूटा हो। क्योंकि इसकी वजह से घर में तेजी से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है तथा घर के सदस्यों के बीच हमेशा अशांति बना रहता है।

4. किसी का अपमान ना करें

हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हमेशा दूसरों का अपमान करते रहते हैं तथा उनके मुंह से हमेशा अप्रिय वचन ही निकलते हैं। इस तरह के लोग जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाते हैं। यदि आप त्योहार के दिन बड़ों, बुजुर्गों या अन्य किसी को अपमानित करने का प्रयास करते हैं तो इससे आपके घर में विभिन्न तरह की समस्याएं शुरू हो जाएगी। इस वजह से पर्व के दिन किसी का अपमाना ना करें।

Leave a Comment

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें