Vastu Tips: क्या आप भी कर्ज से परेशान हैं? तो अभी करें ये उपाय, फिर जल्द मिलेगी कर्ज से मुक्ति

WhatsApp Channel (Follow Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख समृद्धि लाती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा के कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं, जिसमें क़र्ज़ का बढ़ जाना भी परेशानी का कारण बन जाता है। वास्तु दोष के कारण घरवालों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। वास्तु दोषों के कारण आपको आर्थिक संकट ना उठाना पड़े, इसीलिए जानिए वास्तु शास्त्र में उपलब्ध क़र्ज़ से छुटकारा के यह उपाय।

शौचालय की दिशा

घर बनवाते समय, शौचालय की दिशा का ध्यान ना रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। घर का शौचालय अगर दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना हो तो घर में रहने वालों को आर्थिक संकट जैसे कर्ज में डूबे रहने जैसी कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए घर बनवाते समय शौचालय की दिशा का जरूर ध्यान रखें।

घर में कांच लगवाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान में कांच लगवाना कर्ज की समस्या से मुक्ति के लिए बहुत ही शुभ उपाय है। यही नहीं कांच लगवाते समय दिशा का भी ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। कांच, घर या दुकान की उत्तर पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए और ध्यान रहे की कांच लाल सिंदूरी या मैरून रंग का ना हो।

धन रखने की जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा का ध्यान, धन रखते समय भी रखना चाहिए। अगर आप धन घर या दुकान की उत्तर दिशा में रखते हैं तो आपको क़र्ज़ से छुटकारा तो मिलेगा ही, उसके साथ-साथ कई तरह के धन लाभ भी मिलेंगे‌।

घर का द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्ज की संकट से छुटकारे के लिए, घर के मुख्य द्वार के पास एक छोटा सा द्वार बनवाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। जिससे क़र्ज़ की समस्या हमेशा के लिए टल जाती है।

कर्ज अदा करने का शुभ वार

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्ज जल्दी चुकाने के लिए इसकी कि़स्त को हमेशा मंगलवार के दिन जमा करना चाहिए।
  • यदि आप भी कर्ज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं और कर्ज मुक्ति के उपाय ढूंढ रहे हैं, तो इस आर्टिकल में कही गई बातों को अपनी जीवन शैली में अपनाएं, ताकि आपकी जिंदगी में भी कर्ज़ से जुड़ी कोई समस्या या कठिनाई न आए। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर क़र्ज़ से छुटकारा पाएं।
  • वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपको अपनी जिंदगी में धन से लेकर कभी कोई भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। मान्यताओं के अनुसार वह कार्य न करेंगे, तो आपको इससे ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव मिलेगा बल्कि धन की समृद्धि भी होगी।

Leave a Comment

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें