Swapna Shastra: मनुष्य को जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत पड़ती है, लेकिन कई बार लोग अंतिम समय में हार मानने लगते हैं। क्योंकि उनका मनोबल टूटने लगता है। अगर वो थोड़ा और मेहनत करें तो उन्हें सफलता मिल सकती है, लेकिन उसे यह लगता है कि अब उनकी हार हो चुकी हैं। ऐसे समय में कई बार लोगों को सपने आते हैं जो उनके भविष्य से जुड़ा होता है।
अगर सपने के द्वारा आपको यह अंदाजा हो जाए कि भविष्य में आपके साथ क्या होने वाला है तो आपका मनोबल नहीं टूटेगा। कई बार ईश्वर हमें सपने के माध्यम से आने वाली घटनाओं के बारे में बताना चाहते हैं, लेकिन हम उसके बारे में ज्यादा कुछ सोचते ही नहीं। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि जिंदगी बदलने से पहले सपने में क्या-क्या दिखाई देता है।
1. सोते समय सपने में शेर दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति को सपने में शेर दिखाई देता है तो इसका मतलब यह है कि उसे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। उसके बाद वो उस जिम्मेदारी को पूरा करके बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है, जिस वजह से चारों तरफ उनका दबदबा बढ़ने लगेगा। इसके अलावा जिन लोगों को किसी से दुश्मनी है उन्हें अपने शत्रु पर जीत मिलेगी।
2. सपने में सफेद नाग दिखाई देना
सपने में बहुत सारे लोगों को कई बार सफेद नाग दिखाई देता है, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता है कि ऐसा उन्हें क्यों दिखाई दिया है। अगर स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में सफेद नाग उसी को दिखाई देता हैं जिसे कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली होती है। क्योंकि सनातन धर्म में नाग को धन का रक्षक कहा गया है, इस वजह से यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है।
3. सपने में छिपकली दिखाई देना
हिंदू धर्म के अनुसार छिपकली का संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी से है। इस वजह से स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी को सपने में छिपकली दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि उन्हें अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। इसके अलावा उन्हें किसी काम में बड़ी सफलता भी मिलेगी। वहीं, जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें इससे छूटकारा भी मिलती है।
4. सपने में मछली दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति सोते समय सपने में मछली देखता है तो उनके लिए यह बहुत ही शुभ बात है, क्योंकि यह धन की तरफ इशारा करता है। जिन लोगों का धन कहीं पर फंसा हुआ है और उन्हें सपने में मछली दिख जाती है उसके बाद उन्हें अचानक उस धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उसका जल्द विवाह हो सकता है।
5. सपने में खरगोश दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र में खरगोश का संबंध प्रेम से बताया गया है। इस वजह से जब किसी को सपने में खरगोश दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि उनके जीवन में अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने वाला है। इसके अलावा सपने में खरगोश देखना यह भी इशारा करता है कि उन्हें अपने काम में जल्द सफलता मिलने वाली है।
इसे भी जरुर पढ़ें :-
महिला भूलकर भी अपने पति को ये चीज देने से ना करें मना, वरना रिश्ता हो जाएगा खराब