दुनिया की इन जगहों पर चाह कर भी नहीं जा सकते मनुष्य, भारत में भी मौजूद है ऐसा स्थान, जानिए उसका नाम

WhatsApp Channel (Follow Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जो लोग घुमक्कड़ हैं और दुनिया की सैर करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ ऐसी रहस्यमई जगहों के बारे में मालूम होना चाहिए, जहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। क्योंकि कई बार हम कुछ ऐसे स्थान पर जाने का मन बनाते हैं, लेकिन उसके आस-पास जाने के बाद हमेशा निराशा हाथ लगती है तो चलिए दुनिया के उन जगहों के बारे में जानते हैं।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

जैव विविधता की रक्षा करने के उद्देश्य से बनाया गया यह स्थान, नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट में स्थित है। यह रहस्यमई स्थान भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। यहां पर किसी भी आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

सेंटिनल द्वीप

भारत देश के उत्तर क्षेत्र में अवस्थित सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है। अंडमान निकोबार के इस उत्तरी द्वीप पर निग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। अंडमान के इन जनजाति समुदाय के लोगों का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है, और ये लोग पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। यह द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का मूल स्थान है। यह सेंटिनल स्थान एक संरक्षित क्षेत्र में आता है। इन जनजातियों की जीवनशैली को बचाने और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए यहां पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है।

एरिया-51

अमेरिकी के नवादा क्षेत्र के रेगिस्तान के बीच स्थित एरिया-51 एक खुफिया जगह है। इस स्थान के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं किए जाते हैं। इस क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। एरिया-51 पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने इस एरिया-51 में एलियन को अपनी कैद में रखा है। इस एरिया-51 जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था। लेकिन वर्ष 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया था।

चेर्नोबिल

इस समय रूस से युद्ध के कारण यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बना है। ऐसे में दूसरे देशों के लोग यूक्रेन में नहीं जा रहे हैं। लेकिन युद्ध क्षेत्र बन चुका यूक्रेन का यह चेर्नोबिल अवरुद्ध क्षेत्र 1986 की परमाणु आपदा की जगह होने के कारण से धरती की सबसे फेमस निषिद्ध क्षेत्रों में से एक है। बहुत लंबे समय तक विकिरण होने की वजह से यूक्रेन के इस सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को आने जाने की मनाही है।

Leave a Comment

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें