Chanakya Niti: मनुष्य जीवन में कई बार कुछ ऐसा काम कर बैठते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर बुरा निकलता है। इस वजह से किसी भी मनुष्य को कोई काम करने से पहले थोड़ा सोच-विचार अवश्य करना चाहिए। अगर हम कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लेते हैं तो भविष्य में आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।
आचार्य चाणक्य लोगों की जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नीति शास्त्र लिखी है जिसमे उन्होंने यह भी बताया है कि मनुष्य को किस स्थान पर रहना चाहिए और किस स्थान पर नहीं। अगर हम इस चीज का चयन सोच समझकर नहीं करते हैं तो आने वाले समय में इस परिणाम गलत हो सकता है। इसी वजह से आगे इस लेख में हमने बताया है कि चाणक्य मनुष्य को किन-किन जगहों ना रहने की सलाह देते हैं।
मुर्ख लोगों के बीच में ना रहें
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि मनुष्य को कभी भी ऐसी जगहों पर ना रहना चाहिए, जहां मुर्ख यानी अशिक्षित लोग रहते हैं। क्योंकि ऐसे लोगों में ज्ञान की कमी होती है, जिस वजह से कई बार वो आपको अज्ञानतावश शारीरिक या आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा मुर्ख लोगों के बीच में रहने से बुद्धिमान लोग भी कई बार गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं।
जहां पर मान-सम्मान ना मिलें
आज के समय में हर कोई मान-सम्मान चाहता है, लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी होती है जहां पर मनुष्य को ये चीजें नहीं मिलती है। इस वजह से आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में कहते हैं कि जहां आदर-सम्मान ना मिलें, वहां पर रहना जानवर के बराबर है। इस वजह से वैसे स्थान पर रहने से मनुष्य की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द वह जगह छोड़ देनी चाहिए।
जहां पर कोई रिश्तेदार ना हो
आज के दौर में बहुत सारे लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां उनका अपना कोई भी रिश्तेदार नहीं रहता है। आचार्य चाणक्य उन जगहों पर भी मनुष्य को ना रहने का सुझाव देते हैं, क्योंकि उन्हें उस समय बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जब उन्हें मदद के लिए किसी अपनों की जरुरत पड़ेगी। इस वजह से चाणक्य ऐसी स्थान पर रहने के लिए मना करते हैं जहां उनका कोई रिश्तेदार ना रहता हो।
जहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो
दुनिया जिस तरह आगे बढ़ रही है, उसी तरह हर मनुष्य का मानसिक विकास होना बहुत ज्यादा आवश्यक है। इसके लिए उनके आसपास मूलभूत सुविधाओं का होना जरुरी है। इस वजह से आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि मनुष्य को उस स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए जहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो। क्योंकि यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि, पूरी फैमिली के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।