Chanakya Niti: आज के समय में हर महिला अपनी पति में कुछ ऐसी आदत देखना चाहती है जो उसे आकर्षित कर सके। लेकिन हर पुरुष के अंदर वो गुण देखने को नहीं मिलते हैं, इस वजह से उनकी पत्नी नाराज रहती है। अगर पुरुष को यह मालूम चल जाए कि उनकी पत्नी उनसे क्या चाहती है तब उनका कम आसान हो जाएगा।
आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में यह बता चुके हैं कि महिला को खुश रखने के लिए पुरुष के अंदर क्या-क्या गुण होने चाहिए। चाणक्य ने उदाहरण देकर यह भी बताया है कि पुरुष अपनी पत्नी को प्रसन्न रखने के लिए ऊंट की क्या-क्या आदत अपने अदंर ला सकता है।
1. परिश्रम करने के बाद जो फल मिले उसी से संतुष्ट रहना
आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए, उसके बाद जो उन्हें फल मिल रहा है उसी में उन्हें खुश रहना चाहिए। जिस तरह ऊंट कड़ी मेहनत करता है, फिर उसके बदले उन्हें अपने मालिक से खाने के लिए जो मिलता है उसी से वो संतुष्ट हो जाता है। बिल्कुल उसी तरह जो पुरुष अपनी मेहनत से मिलने वाले फल से खुश रहते हैं उनसे उनकी पत्नी भी हमेशा प्रसन्न रहती है, क्योंकि वो नहीं चाहती है कि उनका पति कोई गलत धंधे से धन अर्जित करें।
2. अपने परिवार के प्रति हमेशा सतर्क रहना
चाणक्य अपनी नीति में यह भी कहते हैं कि ऊंट गहरी नींद में भी हमेशा सतर्क रहता है, उसी तरह पुरुष को भी अपने पत्नी, बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। ताकि परिवार के किसी सदस्य के ऊपर किसी तरह की बाधाएं ना आए। कई बार शत्रु पीठ पीछे वार करने का प्रयास करते हैं, इस वजह से पुरुषों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
3. ऊंट की तरफ वफादार होना
चाणक्य कहते हैं कि ऊंट हमेशा अपने मालिक का शुक्रगुजार होता है जिस वजह से वो उसकी वफादारी निभाता है। उसी तरह पुरुष को भी अपनी पत्नी के प्रति वफादार होना चाहिए, ताकि वो उनसे हमेशा खुश रहे। जो पुरुष ऐसा करने में सफल रहते है उससे उनकी वाइफ जीवन भर प्रसन्न रहती है।
4. ऊंट की तरह वीरता होना चाहिए
ऊंट एक ऐसा जीव है जिसे किसी तरह का भय नही होता है। इस वजह से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों को भी बिल्कुल ऊंट की तरह वीरता दिखानी चाहिए। क्योंकि जीवन में कभी-कभी पुरुषों को अपने परिवार के प्रति जीवन भी दाव पर लगाना पड़ता है। ऐसे पुरुष से उनकी पत्नी हमेशा खुश रहती है।
5. अपने परिवार को हमेशा संतुष्ट रखना
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह भी कहते हैं कि पुरुषों का दायित्व है कि वो अपनी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों को संतुष्ट रखें। इससे उनका परिवार खुश रहेगा, जिस वजह से उनका जीवन भी सुखद रहेगा। इस तरह के पुरुष से उनकी बहुत ज्यादा खुश रहती है।