UP Mukhyamantri Awas Yojana 2023: उत्तर प्रदेश में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके पास खुद का घर नहीं है, इस वजह से कुछ लोग अवैध मकान में रहते हैं। इस तरह के लोगों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है, क्योंकि अब उन्हें स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से पक्का मकान मिलने वाला है। इस वजह से राज्य के उन सभी लोगों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उठाना चाहिए।
अगर आपके पास भी खुद का मकान नहीं है और आप भी अवैध मकान में रहते हैं तो आपको UP Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। भारत सरकार देश के सभी पात्र नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन कर रही है। इस वजह से जिन लोगों को उस स्कीम का लाभ नहीं मिला है, वो मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना यूपी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
UP Mukhyamantri Awas Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री आवास योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
शुरू किसने की | राज्य सरकार ने |
लाभ किसे मिलेगा | उत्तर प्रदेश गरीब व बेघर परिवार |
उद्देश्य क्या है | गरीब व बेघर लोगों को पक्के का घर देना |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-5333 |
आधिकारिक वेबसाइट | Upavp.in |
मुख्यमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश क्या है?
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना राज्य के उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास रहने के लिए पक्के का मकान नहीं है। इसके अलावा जो अवैध मकान में रहते हैं, उन सभी को भी इसका लाभ मिलेगा। यदि आप पहले ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना या प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं, फिर आपको UP Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के सभी बेघर परिवारों को पक्के का मकान देना चाहती है।
यूपी मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना एक ही है। इसकी शुरुआत राज्य सरकार ने अपने स्टेट के उन लोगों के लिए शुरू किया है जिनके पास खुद का घर नहीं है या अवैध मकान में रह रहे हैं। जिन लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वो Mukhyamantri Awas Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के उन लोगों के लिए पक्के का मकान उपलब्ध करवाना है जिनके पास रहने के लिए पक्के का घर नहीं है तथा वो अवैध मकान में रह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना की कुछ लाभ तथा विशेषताएं
Mukhyamantri Awas Yojana की कई लाभ तथा विशेषताएं हैं जिसके बारे में उन सभी लोगों को जानकारी होना आवश्यक है जो इसके लिए आवेदन करने वाले हैं। नीचे हमने इस स्कीम की उन लाभ तथा विशेषताओं के बारे में सब कुछ बताया है :-
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है।
- इस वजह से सिर्फ यूपी के पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।
- इस स्कीम को पीएम आवास योजना के तर्ज पर शुरू किया है।
- राज्य के गरीब तथा बेघर लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
- जो लोग कच्चे और अवैध मकान में रहते हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
- इस स्कीम के माध्यम से लाभार्थी को घर बनाने के लिए किस्तों में पैसा मिलेगा।
- इसका लाभ लेने वाले शख्स के पास बैंक खाता विवरण होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना आवश्यक है।
- आवेदन के दौरान उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी देने होंगे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना यूपी के तहत कितना पैसा मिलेगा?
- इस योजना के तहत पात्र लोगों को 1,20,000 रुपये दी जाती है।
- अगर मनरेगा के तहत 90 दिन लाभार्थी मजदूरी करता है तो उन्हें 201 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा।
- इसके अलावा सरकार की तरफ से शौचालय के लिए भी 12,000 रुपये दिए जाएंगे।
- शौचालय के लिए पैसा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है?
अब बहुत सारे लोग यह सोचेंगे कि Mukhyamantri Awas Yojana UP का लाभ किसे मिलेगा या इसकी पात्रता क्या-क्या निर्धारित की गई है। तो चलिए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-
- आवेदक को सबसे पहले उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
- उसके बाद आवेदक के पास पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- अवैध मकान में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी को पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला होना चाहिए।
- जो लोग अवैध मकान में रह रहे हैं उसे भी इसका लाभ मिलेगा।
- आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
यूपी मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए दस्तावेज
UP Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ लेने वाले शख्स को आवेदन करने की आवश्यकता पड़ती है जो लोग इसके लिए आवेदन नहीं करना चाहते हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस स्कीम के लिए आवेदन के दौरान लाभार्थी को कई दस्तावेज देने होंगे, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी है :-
- आवेदक को अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें अपना निवास प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
- आवेदनकर्ता को राशन कार्ड भी देना आवश्यक है।
- लाभार्थी को अपना आय प्रमाण पत्र भी देना जरुरी है।
- आवेदक को अपना बैंक खाता विवरण भी देना आवश्यक है।
- उसके बाद उनके पास मोबाइल नंबर भी होना जरुरी है।
- इसके अलावा आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री आवास योजन के लिए आवेदन कैसे करें?
UP Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ लेने के लिए इसके लाभार्थी को आवेदन करना होगा। यदि आप भी इसके आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह पढ़िए, फिर आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे :-
- इसके लिए आपको अपने ब्लॉक पर जाना होगा। वहां पर आपको आवेदन के लिए फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद उस फॉर्म को अच्छी तरह भरने होंगे, इसके साथ में सभी दस्तावेज अटैच कर देने हैं।
- अब आपको वह फॉर्म उसी ब्लॉक में कर्मचारियों के पास जमा कर देना होगा।
- फिर आपके सभी डाक्यूमेंट्स और आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- जब आपकी सभी डिटेल्स सही होगी फिर आपको एक यूजरआईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
- उसके बाद आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट खोलना है।
- वहां पर आपको Awassort के विकल्प पर क्लिक करने के बाद डेटा एंट्री पर भी क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपना राज्य तथा जिला का चयन करना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगी, जिसमे लॉग इन करना होगा।
- उसके बाद आपको वहां पर वह यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है जो ब्लॉक से मिली थी।
- वहां पर आपको यह देखने को मिलेगा कि आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं।
- अगर आपको पात्र पाया जाता है तो आपको इस स्कीम का लाभ जल्द मिलेगा।