लाडली बहना आवास योजना 2023: अब महिलाओं को फ्री में में मिलेगा घर (Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana MP)

WhatsApp Channel (Follow Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Ladli Behna Awas Yojana MP | Ladli Behna Awas Yojana Online Apply | Ladli Behna Awas Yojana Form | CM Ladli Behna Awas Yojana | Ladli Behna Awas Yojana Form Pdf

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana MP: भारत में महिलाओं की भविष्य को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है, इसी वजह से केंद्र तथा राज्य सरकारों के द्वारा अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती है। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस पर बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि उन्होंने अपने राज्य की बहनों के लिए एक बेहतरीन स्कीम चालू की है जिसका नाम उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना रखा है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर 1250 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन अब सरकार को लगा है कि उन्हें अपने राज्य की बहनों के के लिए कुछ और कार्य करने चाहिए। इसी वजह से उन्होंने Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत की है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत वहां की पात्रा महिलाओं को घर दिया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। मध्यप्रदेश में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana का लाभ उठाने के पात्र हैं, ऐसे में उन्हें इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आगे इस लेख में लाडली बहना आवास योजना के बारे में सभी जानकारी दी गई है।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana MP की संक्षिप्त जानकारी

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के बारे में आज इस लेख में आपको सभी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है, लेकिन उससे पहले हम इसके बारे में थोड़ी बहुत संक्षिप्त में जानते हैं ताकि आगे आपको समझने में आसानी हो।

योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना
राज्यमध्यप्रदेश
साल2023
शुरू किसने कीमध्यप्रदेश सरकार ने
लाभ किसे मिलेगामध्यप्रदेश की पात्र बहनों को
उद्देश्य क्या हैकच्चे और बेघर महिलाओं को पक्का मकान देना
ऑफिसियल वेबसाइटCmladlibahna.mp.gov.in
हेल्पलाइन नंबर0755-2700800

लाडली बहना आवास योजना क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। इससे पहले सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब उसका नाम बदलकर Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana कर दिया गया गया है। भारत सरकार द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ देश के सभी राज्यों के पात्र लोगों को दी जाती है।

मध्यप्रदेश में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस वजह से राज्य सरकार मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है ताकि जिन लोगों को केंद्र की आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें बिल्कुल फ्री में पक्का मकान मिल सके। मध्य प्रदेश में तकरीब 23 लाख ऐसे लोग हैं जिनके पास पक्के का घर नहीं है, इस वजह से उन सभी को Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार ने कई उद्देश्यों से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम को शुरू करने का मुख्य कारण राज्य में उन लोगों को फ्री में पक्के का मकान देना है जो कच्चे घरों में रहते हैं या बेघर है। वहीं बहुत सारे लोग पीएम आवास योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए, इस वजह से उन्हें Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana के तहत बिल्कुल फ्री में घर दिया जाएगा। राज्य में तकरीबन 23 लाख ऐसे लोग हैं जिनके पास पक्के का मकान नहीं है। इस वजह से उन सभी को लाडली बहना आवास योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की लाभ व विशेषताएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की कई लाभ व विशेषताएं हैं जिसके बारे में हर लाभार्थी को मालूम होना चाहिए। इसी वजह से नीचे हमने उसका जिक्र किया है तो चलिए जानते हैं :-

  • इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 सितंबर 2023 को की है।
  • यह स्कीम केवल मध्य प्रदेश के लोगों के लिए हैं, इस वजह से इसका लाभ वहीं के पात्र लोगों को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के उन लोगों को दिया जाएगा, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है।
  • इसके अलावा वो लोग भी इस स्कीम के लिए पात्र माने जाएंगे, जो कच्चे मकान में रहते हैं।
  • राज्य की उन बहनों को इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा, जो पीएम आवास योजना का लाभ लेने के हकदार थे, लेकिन वो उससे वंचित रह गए।
  • इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वाली बहनों के लिए पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बहनों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना को शुरू होने की वजह से राज्य के सभी परिवारों के पास खुद का पक्के का मकान होगा।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की पात्रता क्या है?

अब एक बड़ा सवाल उठता है कि MP Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana का लाभ राज्य के किन-किन बहनों को दिया जाएगा। मेरे कहने का मतलब यह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस स्कीम के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की है तो चलिए अब हम इसके बारे में जानते हैं :-

  • इस योजना का लाभ लेने वाली बहने मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे जगहों की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसका लाभ सिर्फ उन्ही महिलाओं को दिया जाएगा जो इसके लिए पात्र है।
  • इस स्कीम का लाभ लेने वाली महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए महिला की अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की गई है।
  • इस स्कीम के लिए बेघर बहनों को पात्र माना जाएगा।
  • इसके अलावा जिनके पास कच्चे का घर है उसे भी पात्र माना जाएगा।
  • वहीं जिन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया है उसे भी इसका लाभ मिलेगा।

मध्यप्रदेश लाडली बहना आवास योजना के लिए दस्तावेज

जब आप मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन करेंगे, तो उस समय आपको कई दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी हमने नीचे दी है जो कुछ इस प्रकार है :-

  • लाभार्थी को अपना आधार कार्ड देना होगा।
  • उसके बाद उन्हें समग्र आईडी भी देनी होगी।
  • फिर उन्हें मूल निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • आवेदक को अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
  • उसके बाद उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा।
  • लाभार्थी को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।

लाडली बहना आवास योजना आधिकारिक वेबसाइट

मध्य प्रदेश में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो Ladli Behna Awas Yojana MP का लाभ लेने की पात्र है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए उन्हें आवेदन करना होगा। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इस वजह से हर किसी को इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट के बारे में मालूम होना चाहिए। MP Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana Official Website के बारे में हर किसी जानकारी होगी, तभी वो आवेदन कर पाएंगे। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट Cmladlibahna.mp.gov.in है।

मध्यप्रदेश लाडली बहना आवास योजना हेल्पलाइन नंबर

वैसे हमने इस लेख के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना के बारे में सब कुछ बता दिया है, लेकिन फिर आपको कभी हेल्पलाइन नंबर की जरुरत पड़ सकती है। इस वजह से आपको MP Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana Helpline Number के बारे में मालूम होना चाहिए। इसकी हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 है। इस पर कॉल करके आप इस योजना से जुड़ी अपने सवालों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

Ladli Behna Awas Yojana MP Offline Apply

क्या आप भी लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगा। वहां पर हमने इसके बारे में डिटेल्स में बताया है, इस वजह से वह आपके लिए आवश्यक है :-

  • अगर आप ऑफलाइन के द्वारा Ladli Behna Awas Yojana का आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ग्राम पंचायत जाना पड़ेगा।
  • आपको वहां से पहले लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन प्रपत्र हासिल करना है।
  • फिर आपको वह फॉर्म अच्छी तरह भरना है, अगर उसमे कुछ गलती है तो उसे फिर से चेक करें।
  • उसके बाद आपको उस आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज लगा देने हैं।
  • फिर आपको वह आवेदन फॉर्म वहीं पर जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपको उस आवेदन फॉर्म के बदले पावती मिल जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana MP Apply Online

Ladli Behna Awas Yojana MP Apply Online के लिए आपको नीचे दिए सभी स्टेप को फॉलो करने हैं। उसके बाद आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-

  • इसके लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • उसके बाद आपको वहां पर पंजीकरण कर लेना है।
  • फिर आपको मेनू बार बार आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको वहां पर लाड़ली बहना आवेदन क्र./सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना है।
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • उसके बाद आप ओटीपी भेंजे पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा।
  • वहां पर आपको अपना ओटीपी दर्ज कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आवेदन के लिए सभी डिटेल्स भरनी है।
  • फिर आप सभी दस्तावेज अपलोड कर दीजिए।
  • अंत में उस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

Ladli Behna Awas Yojana MP List

जिन लोगों ने लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कर लिया है, अब वो सोच रहे होंगे कि इसकी सूची में अपना नाम कैसे दखें। इसी वजह से हमने Ladli Behna Awas Yojana MP List की जानकारी नीचे दी है :-

  • Ladli Behna Awas Yojana MP List देखने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको एक बार फिर से आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप लाड़ली बहना आवेदन क्र./सदस्य समग्र क्र. और कैप्चा डालकर ओटीपी पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • वह ओटीपी आपको वहां पर दर्ज करना होगा।
  • फिर आप वहां पर लॉगइन हो जाएंगे।
  • अगर आपने पहले से आवेदन किया है तो वहां पर उसकी सभी जानकारी देखने को मिलेगी।
  • उस दौरान आप यह भी देख पाएंगे कि उस सूची में आपका नाम है या नहीं।

Leave a Comment

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें