MP Sabji Kshetra Vistar Yojana 2023: देश के सभी राज्यों के किसान बहुत ज्यादा परेशान है, क्योंकि उनके फसल की उत्पादन अच्छी नहीं हो रही है। इस वजह से सरकार द्वारा उन के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है जिसका लाभ सिर्फ एमपी के किसानों को मिलने वाला है।
मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को वहां की गवर्नमेंट अनुदान देने वाली है। इस स्कीम का लाभ लेने वाले किसानों को सब्जी का उत्पादन करना आवश्यक है, क्योंकि Sabji Kshetra Vistar Yojana सिर्फ उन्ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है जो अपने खेत में सब्जी उगाते है। मध्य प्रदेश के सभी पात्र किसानों को इस स्कीम का फायदा अवश्य उठाना चाहिए।
Sabji Kshetra Vistar Yojana MP की संक्षिप्त जानकारी
मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के बारे में हर किसान को जानना चाहिए, ताकि उन्हें मालूम चल सके कि इसका लाभ कौन-कौन ले सकता है। इसके बारे में हमने इस लेख में सब कुछ बताया गया है, लेकिन उससे पहले हमने नीचे टेबल में इसकी कुछ संक्षिप्त जानकारी दी है जिसे आपको अवश्य पढ़ना चाहिए :-
योजना का नाम | सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
शुरू किसने की | मध्य प्रदेश सरकार ने |
लाभार्थी | एमपी के उन किसानों को जो सब्जी का उत्पादन करते हैं |
उद्देश्य क्या है | किसानों को सब्जी के उत्पादन के लिए प्रेरित करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | Mpfsts.mp.gov.in |
एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका लाभ एमपी के उन किसानों को दी जाएगी, जो सब्जी उत्पादन का काम करते हैं। इस स्कीम के माध्यम से राज्य में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। एमपी में बहुत सारे ऐसे किसान है जिन्होंने खेती करना बंद कर दिया है या बंद करने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि वो आगे भी अपने खेत में सब्जी उगाए। Sabji Kshetra Vistar Yojana के माध्यम से राज्य के किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 10,000 रुपये तक होगा। इसके अलावा जड़ तथा व्यवसायिक फसलों का उत्पादन करने पर निवेश का 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम 30,000 रुपये तक होगी।
मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का उद्देश्य क्या है?
भारत की जनसंख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, इस वजह से यहां पर सभी चीजों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। सब्जी हमारे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा है, क्योंकि इसके बिना हम सही से भोजन नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से किसानों को सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का उत्पादन के लिए प्रेरित करना है। इससे राज्य तथा देश में सब्जियों की कमी नहीं रहेगी, इसके अलावा किसानों की आय में भी बढ़ोतरी भी होगी।
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana के तहत टमाटर, लौकी, कद्दू, भिंडी, ककड़ी, गिलकी जैसे बीज वाले सब्जियों के उत्पादन पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 10,000) का अनुदान देगी। वहीं व्यवसायिक तथा जड़ वाली फसलों की खेती करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 30,000 रुपये) तक का अनुदान देने का फैसला किया है। इस योजना की वजह से मध्य प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, इसके अलावा वो सब्जी का उत्पादन करने के लिए प्रेरित होंगे।
मध्य प्रदेश सब्जी विस्तार योजना की कुछ लाभ तथा विशेषताएं
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana की कई लाभ तथा विशेषताएं हैं जिसके बारे में उन सभी किसानों को मालूम होना चाहिए, जो इसका लाभ लेना चाहते हैं। इसी वजह से हमने नीचे उसकी लाभ और विशेषताओं के बारे में बताया है :-
- सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है।
- इस वजह से इसका लाभ भी सिर्फ मध्य प्रदेश के किसान ले सकते हैं।
- इसका लाभ उसी किसान को मिलने वाला है जो सब्जी उगाते हैं।
- जो किसान सब्जी नहीं उगाते हैं उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इसका लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो पहले से किसी अन्य विभाग का लाभ नही ले रहे हैं।
- इस स्कीम के तहत सिर्फ चुनिन्दा सब्जियों पर सब्सिडी दी जाएगी।
- किसान इस योजना के माध्यम से राज्य के किसी भी क्षेत्र में सब्जी उगा सकते हैं।
- सरकार इस स्कीम के माध्यम से सिर्फ 0.25 हेक्टेयर से लेकर 2 हेक्टेयर तक उगाई जाने वाली सब्जियों पर लाभ देगी।
- इसका लाभ लेने वाले किसानों को आवेदन करना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना की पात्रता
अब सभी किसानों के मन में एक सवाल अवश्य उठ सकता है कि MP Sabji Kshetra Vistar Yojana का लाभ किसे मिलेगा, तथा इसकी क्या-क्या पात्रता हैं। इसकी जानकारी हमने नीचे दी है जो इस प्रकार है :-
- इस स्कीम का लाभ लेने वाला किसान मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के माध्यम से छोटे किसानों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
- जो किसान खुद की जमीन पर खेती करेंगे, उन्ही को पात्र माना जाएगा।
- इस योजना का लाभ सिर्फ सब्जी उगाने वाले किसानों को दिया जाएगा।
- वन अधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले आदिवासी भी इसका लाभ ले सकते हैं।
एमपी सब्जी विस्तार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana का लाभ जो भी किसान उठाना चाहते हैं उन्हें इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा। क्योंकि बिना आवेदन किए, इसका लाभ किसी को नहीं मिलेगा। जब आप इसके लिए अप्लाई करेंगे, तो उस दौरान आपसे कई दस्तावेज मांगा जाएगा। उन सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी हमने नीचे दी है :-
- किसान के पास सबसे पहले आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- उसके बाद उन्हें जमीन के खसरा की फोटोकापी देनी होगी।
- इसके अलावा उनके पास पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- फिर उन्हें अपने बैंक खाते का विवरण देना पड़ेगा।
- उसके बाद उन्हें अपना फोन नंबर भी देना होगा।
- किसान को अंत में ईमेल आईडी भी देनी होगी।
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana Online Apply
मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए किसान को आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए अप्लाई करना बहुत ही आसान है, लेकिन फिर भी हमने नीचे इसकी सभी जानकारी विस्तार से दी है जो कुछ इस प्रकार है :-
- सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
- उसके बाद आपको नवीन पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने एक पेज खुल जाएगी।
- वहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आप OTP भेजे पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको वहां पर वह ओटीपी दर्ज करना होगा।
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
- उसके बाद आपको कृषक लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको Send OTP पर क्लिक करना होगा।
- वहां पर आपको वह ओटीपी दर्ज करना पड़ेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगी।
- उसमे आपको सभी डिटेल्स दर्ज करना पड़ेगा।
- फिर आप सभी दस्तावेज अपलोड कर दीजिए।
- अंत में आपको वह आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।