Jharkhand Abua Awas Yojana: केंद्र सरकार एक योजना चला रही है जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस स्कीम का लाभ देश के उन नागरिकों को दिया जाता हैं जिसके पास पक्का मकान नहीं है। भारत सरकार इस योजना को देश के सभी राज्यों के पात्र लोगों के लिए शुरू किया है, लेकिन कुछ स्टेट में इसका लाभ लेने से बहुत सारे लोग वंचित रह गए हैं जिसमे झारखंड भी शामिल है।
इसी वजह से वहां की सरकार ने झारखंड अबुआ आवास योजना शुरू की है जिसका लाभ राज्य के उन लोगों को दिया जाएगा, जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं उठा पाए। Jharkhand Abua Awas Yojana की मदद से राज्य के उन परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा, जिनके पास खुद का घर नहीं है। राज्य सरकार ने इस स्कीम के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित की है जिसके बारे में आगे इस लेख में हमने सब कुछ बताया है।
Jharkhand Abua Awas Yojana
झारखंड अबुआ आवास योजना के बारे में हम इस लेख में सब कुछ बात करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले आपको इसकी संक्षिप्त जानकारी होनी चाहिए। इसी वजह से नीचे टेबल में हमने उसके बारे में बताया है :-
योजना का नाम | Abua Awas Yojana |
राज्य | झारखंड |
शुरू कब हुई | साल 2023 में |
शुरू किसने की | झारखंड सरकार ने |
लाभ किसे मिलेगा | राज्य के बेघर परिवारों को |
योजना का उद्देश्य | राज्य के बेघर परिवारों को घर देना |
ऑफिसियल वेबसाइट | अभी जारी नहीं हुई है |
झारखंड अबुआ आवास योजना क्या है?
Abua Awas Yojana की शुरुआत झारखंड सरकार के द्वारा की गई है। इस स्कीम की मदद से उन लोगों को घर दिया जाएगा जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का मकान नहीं है। इसके अलावा वो लोग भी अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके माध्यम से बेघर परिवारों को तीन कमरे वाला मकान दिया जाएगा। इस वजह से राज्य के हर पात्र परिवारों को इसका लाभ लेना चाहिए, ताकि उनकी जिंदगी अच्छी तरह आगे बढ़ सके।
अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
Abua Awas Yojana का संचालन झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्कीम का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के अंदर मौजूद बेघर परिवारों को मकान देना है, क्योंकि वहां पर बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास खुद का मकान नहीं है। वहीं कुछ लोग कच्चे मकान में रहते हैं। इस वजह से झारखंड सरकार चाहती है कि हर किसी के पास खुद का पक्का मकान हो, इसी सोच के साथ उन्होंने इस योजना की शुरुआत की है।
अबुआ आवास योजना की कुछ लाभ व विशेषताएं
हर सरकारी योजना के कुछ ना कुछ लाभ व विशेषताएं होती है, उसी तरह Jharkhand Abua Awas Yojana की भी कई लाभ और विशेषताएं हैं। इस वजह से उसका लाभ लेने वाले सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए, तो चलिए अब हम उसकी लाभ तथा विशेषताओं के बारे में जानते हैं :-
- इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे झारखंड सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।
- इस वजह से इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के लोगों को दिया जाएगा।
- अबुआ आवास योजना का लाभ राज्य के सिर्फ पात्र परिवारों को दिया जाएगा।
- इसका लाभ लेने वाला परिवार सिर्फ झारखंड के निवासी होने चाहिए।
- इस योजना के तहत पात्र परिवारों को तीन कमरे वाला मकान दिया जाएगा।
- उस मकान में किचन, लैट्रिन और बाथरूम भी शामिल होगा।
- झारखंड सरकार ने इस स्कीम के लिए कुल 15,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
- जिन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है वो इसका फायदा नहीं उठा सकते।
- Abua Awas Yojana का लाभ लेने वाले पात्र लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
झारखंड अबुआ आवास योजना की पात्रता क्या है?
झारखंड सरकार ने Abua Awas Yojana के लिए कुछ पात्रता मानदंड भी निर्धारित किया है ताकि इसका लाभ सिर्फ पात्र लोगों तक पहुंच पाए। तो चलिए अब हम इस योजना की पात्रता के बारे में जानते हैं :-
- इस योजना अका लाभ लेने वाला व्यक्ति झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- इस स्कीम का लाभ लेने वाले लोगों के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- जिन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है सिर्फ उसी को इसका लाभ दिया जाएगा।
अबुआ आवास योजना झारखंड के लिए दस्तावेज
Abua Awas Yojana का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन उस दौरान उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगा जाएगा, इसी वजह से नीचे हमने उन डाक्यूमेंट्स के बारे में बताया है :-
- आवेदक के पास सबसे पहले आधार कार्ड होना चाहिए।
- उसके बाद उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदन के दौरान उन्हें राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड भी देना होगा।
- लाभार्थी के पास आय प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
- उसके बाद उन्हें अपने बैंक खाता का विवरण देना होगा।
- आवेदन के वक्त उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।
- अंत में उन्हें अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।
Jharkhand Abua Awas Yojana Online Apply
झारखंड अबुआ आवास योजना के बारे में आपको लगभग सभी जानकारी मिल गई होगी, लेकिन अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि इस स्कीम के लिए हम ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। तो मैं आपको बता दूं कि झारखंड सरकार ने इस योजना के बारे में जानकारी तो दे दी है, लेकिन उन्होंने इसके लिए फिलहाल आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इस वजह से राज्य के उन लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा, जो Abua Awas Yojana का लाभ लेना चाहते हैं।