Mera Bill Mera Adhikar Yojana 2023: भारत सरकार जब भी कोई नई स्कीम लेकर आती है तो उसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ी वजह है। उस योजना के माध्यम से देश के लाखो-करोड़ों लोगों का फायदा होता हैं। केंद्र सरकार भी चाहती है कि देश के सभी पात्र लोग उसका लाभ उठाए। अब इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा एक नई स्कीम लाई गई है जिसका नाम उन्होंने मेरा बिल मेरा अधिकार योजना रखा है। इसका लाभ देश के हर राज्यों के लोगों को मिलने वाला है।
केंद्र सरकार Mera Bill Mera Adhikar Yojana के माध्यम से देश के कुछ राज्यों के लोगों को एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने का मौका देगी। लेकिन उसके लिए उन्हें GST बिल अपलोड करना होगा। इंडियन गवर्नमेंट नें मेरा बिल मेरा अधिकार योजना इस वजह से शुरू किया है ताकि देश में चोरी हो रहे GST पर रोक लगाया जा सके। भारत के लगभग सभी सामान्य लोग जब किसी सामान की खरीदारी करते हैं तब वो बिल की मांग नहीं करते हैं, इस वजह से जीएसटी चोरी होता है।
जब सामान्य लोग किसी प्रोडक्ट की खरीदारी करने के बाद बिल की मांग करेंगे तो उससे जीएसटी चोरी होने की संभावना कम होगी। इसके अलावा जब वो GST बिल अपलोड करेंगे तो उन्हें एक करोड़ रुपये की लॉटरी लग सकती है। केंद्र सरकार मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की शुरुआत देश के सामान्य लोगों के लिए शुरू किया है। तो चलिए अब हम आपको आगे इसके बारे में सब कुछ बताते हैं।
Mera Bill Mera Adhikar Yojana 2023 की संक्षिप्त जानकारी
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना का लाभ GST बिल अपलोड करने वालों को मिल सकता है, लेकिन उसमे से जिसकी लॉटरी लगेगी उन्ही को इसका लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम के बारे में हर किसी को सब कुछ मालूम होना चाहिए, इसी वजह से पहले हमने नीचे टेबल में थोड़ी संक्षिप्त जानकारी दी है।
योजना का नाम | मेरा बिल मेरा अधिकार योजना |
शुरू किसने की | भारत सरकार ने |
साल | 2023 |
लाभ किसे मिलेगा | भारत के नागरिकों को |
उद्देश्य क्या है | टैक्स चोरी पर रोक लगाना तथा सामान्य लोगों को GST बिल के लिए प्रोत्साहित करना |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | अभी जारी नहीं हुई है |
ऑफिसियल वेबसाइट | web.merabill.gst.gov.in/signup |
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा Mera Bill Mera Adhikar Yojana की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के बारे में केंद्र सरकार का कहना है कि यदि आप कोई प्रोडक्ट जीएसटी के तहत खरीदारी करते हैं तो आपको उसका इनवॉइस अवश्य लेना है। अगर आप ऐसा करते हैं तथा उसे मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के माध्यम से अपलोड करते हैं तो आपको एक करोड़ रुपये तक का नगद इनाम मिल सकता है। इस स्कीम के माध्यम से न्यूनतम राशि 10 हजार तथा अधिकतम एक करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
अगर आप भी कोई सामान GST के अंतर्गत खरीदते हैं तो उस समय बिल अवश्य ले लें। क्योंकि ज्यादातर लोग उस बिल की मांग ही नहीं करते हैं। इस वजह जीएसटी से चोरी होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। अब आम लोगों को फायदा यह होगा कि Mera Bill Mera Adhikar Yojana के तहत उन्हें 10 हजार से लेकर एक करोड़ तक की लॉटरी लगेगी, जिस वजह से उन्हें केंद्र सरकार द्वारा नगद इनाम प्राप्त होगा।
Mera Bill Mera Adhikar Yojana का उद्देश्य क्या है?
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू करने का सबसे मुख्य उद्देश्य जीएसटी चोरी पर रोक लगाना है। क्योंकि हमारे देश में बहुत सारे ऐसे व्यापारी मौजूद है जो GST चोरी करते हैं। इसी को लगाम लगाने के लिए Mera Bill Mera Adhikar Yojana की शुरुआत की गई है। केंद्र सरकार चाहती है कि जब भी कोई प्रोडक्ट खरीदें तब वो व्यापारी से जीएसटी बिल अवश्य प्राप्त कर लें। ऐसा करने से दो फायदे होंगे, पहला GST चोरी पर लगाम लगेगा तथा आम लोगों को लॉटरी के माध्यम से नगद इनाम प्राप्त होगा।
Mera Bill Mera Adhikar Scheme का लाभ उठाने के लिए आपको वह बिल अपलोड करना जरूरी है जो आपने जीएसटी के माध्यम से खरीदारी की है। उसके बाद उन्हें 10 हजार से लेकर एक करोड़ रुपये तक का नगद इनाम मिलेगा। इसी वजह से बिजनेस करने वाले लोगों को मजबूरी में GST भरना पड़ेगा। मेरा बिल मेरा अधिकार योजना से उन कारोबारी पर कानूनी करवाई की जाएगी, जो जीएसटी बिल नहीं भरते हैं या चोरी करने का प्रयास करते हैं।
Mera Bill Mera Adhikar App कहां मिलेगा?
यदि आप मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के तहत 10 हजार से लेकर एक करोड़ रुपये तक का इनाम जीतना चाहते हैं तो इसके लिए आपके स्मार्टफोन में Mera Bill Mera Adhikar App अवश्य होना चाहिए। क्योंकि आपको उसी ऐप के माध्यम से अपना GST बिल अपलोड करना होगा। उसके बाद जब लॉटरी में आपका नाम आएगा तब सरकार आपको नगद इनाम देगी। इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में Mera Bill Mera Adhikar App गूगल प्लेस्टोर से इनस्टॉल कर सकते हैं।
Mera Bill Mera Adhikar Winner कैसे घोषित होगा?
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के तहत प्रत्येक महीने 810 लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें से 800 लोगों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 लोगों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इन सबके बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक 3 महीने में दो ऐसे लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसे एक करोड़ रुपये का इनाम प्राप्त होगा। इस स्कीम के माध्यम से Mera Bill Mera Adhikar Winner की सूची कंप्यूटर की मदद से निकाला जाएगा।
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की लाभ तथा विशेषताएं
Mera Bill Mera Adhikar Scheme की कई लाभ तथा उसकी विशेषताएं हैं जिसके बारे में हर किसी को मालूम होना चाहिए। ताकि वो इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आए। तो चलिए अब हम इसकी कुछ लाभ व विशेषताओं के बारे में जानते है :-
- मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है।
- इस स्कीम की वजह से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगा।
- फिर उन कारोबारियों पर क़ानूनी करवाई की जाएगी।
- इस स्कीम की वजह से आम लोगों को लॉटरी लगेगी।
- उस लॉटरी के तहत न्यूनतम राशि 10,000 रुपये दी जाएगी।
- वहीं इसकी अधिकतम राशि एक करोड़ रुपये होने वाली है।
- इसके लिए आम लोगों को GST बिल अपलोड करना होगा।
- वह बिल Mera Bill Mera Adhikar App पर अपलोड करना है।
- इस योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
- उसमे से 800 लोगों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
- इसके अलावा 10 लोगों को एक-एक लाख रुपये मिलेगा।
- इसके अलावा 3 महीने में 2 ड्रॉ निकाला जाएगा।
- उन दोनों लोगों को एक-एक करोड़ का इनाम मिलेगा।
Mera Bill Mera Adhikar States List
अब बहुत सारे लोग यह सोच रहे होंगे कि केंद्र सरकार ने फिलहाल इस योजना को देश के किन-किन राज्यों में शुरू किया है। तो मैं आपको बता दूं कि Mera Bill Mera Adhikar Scheme की शुरुआत फिलहाल देश के तीन राज्य तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चालू किया गया है जिसमे पुदुचेरी, गुजरात और असम शामिल है। इसके आलावा नगर हवेली, दमन देऊ तथा दादर जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी शुरुआत की गई है।
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की पात्रता क्या है?
Mera Bill Mera Adhikar Scheme के बारे में आपने अब तक बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर ली है, लेकिन एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है :-
- इस योजना का लाभ हर नागरिक उठा सकता है।
- लेकिन फिलहाल भारत के तीन राज्य तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को मिलेगा।
- उन तीन राज्य तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में हमने ऊपर बताया है।
- इसका लाभ लेने वाले व्यक्ति के पास खरीदारी का GST इनवॉइस होना चाहिए।
- आपका GST बिल कम से कम 200 रुपये का होनान आवश्यक है।
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के लिए दस्तावेज
Mera Bill Mera Adhikar Yojana का लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को मिल सकता है जो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। लेकिन आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें कुछ डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे, जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-
- लाभार्थी को अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें निवास प्रमाण पत्र भी देने होंगे।
- उनके पास सामान का GST बिल होना चाहिए।
- उसके बाद आवेदक को अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।
- फिर उन्हें अपना मोबाइल नंबर भीं देना होगा।
- उसके बाद उन्हें खुद की ईमेल आईडी भी देनी पड़ेगी।
Mera Bill Mera Adhikar Yojana Online Apply
मेरा बिल मेरा अधिकार योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। उसके बारे में हमने नीचे बताया है। आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को अच्छी तरह फॉलो कीजिए, फिर आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे :-
- इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर खोलिए।
- उसके बाद वहां इसकी ऐप सर्च कीजिए।
- फिर आपको वह ऐप इनस्टॉल कर लेना होगा।
- अब आपसे जो भी जरुरी जानकारी पूछी गई है वो दर्ज कर दीजिए।
- उसके बाद आपको वह GST बिल अपलोड करना है जो आपके पास है।
- फिर आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
- जब आपका नाम लकी ड्रा में आएगा, फिर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।