आज-कल मार्केट में नए नए स्कूटी की होड़ मची हुई है। हर दिन अलग-अलग कंपनियां कुछ नया लेकर आ रही हैं। जिससे बाजार में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसी कड़ी में ताइवन की लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक्स बनाने वाली कंपनी Acer अब इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में भी उतर आई है।
Acer ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक एक्सपो में अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटी को लॉन्च के लिए पेश किया था। लेकिन कुछ दिन पहले Acer ने भारतीय बाज़ार में अपनी नई स्कूटी MUVI 125 4G को 1 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर दिया है।
Acer MUVI 125 4G के फीचर्स और लुक
यूरोप की हाई फाई तकनीक से निर्मित, MUVI1254G, E-स्कूटी में स्वैपेबल बैटरी, हल्के चेसिस,16-इंच के व्हील्स समेत कई फीचर्स मिलते हैं। Acer कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80km/h की रेंज देने में सक्षम है। इसके अलावा यह स्कूटी 75 किलोमीटर तक की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
इसके लुक की बात करें तो यह स्कूटी, मुंबई स्थित थिंक एबिकेगो और EV स्टार्टअप द्वारा डिजाइन तथा मैन्युफैक्चरिंग किया गया है। इस स्कूटी में बड़े डायमीटर वाले अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।
जिसकी डिजाइन देखने में बेहद कॉम्पैक्ट है। Acer की इस MUVI 125 4G में एक संकीर्ण फ्रंट फेयरिंग और एक गोलाकार LED हेडलैंप दिया गया है। यह स्कूटी 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिसमें पहला कलर व्हाइट, दूसरा ब्लैक और तीसरा कलर ऑप्शन ग्रे होगा। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये रखी है जो एक्स-शोरूम प्राइस है।
Acer ने लैपटॉप भी किया लॉन्च
अभी कुछ महीनों पहले Acer ने अपना एक नया लैपटॉप भी लॉन्च किया था। Acer ने अपना लेटेस्ट ईको-फ्रेंडली लैपटॉप Aspire Vero 2023 भारत में लॉन्च किया था। Acer के इस लैपटॉप की बॉडी को बनाने में 30 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकल्ड मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप के कीकैप को भी 50% PCR मटीरियल से बनाया गया है, जोकि काफी अट्रैक्टिव है।
Acer के इस लैपटॉप को Windows11OS के साथ लॉन्च किया गया है। इस नए लेपटॉप में MS Office Home और Student सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस लैपटॉप में 720 पिक्सल इंटिग्रेटेड Webcam लगा है जो Temporal Noise Reduction को सहायता प्रदान करता है, जिससे की इसकी पिक्चर क्वॉलिटी बेहतर हो सके। इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर सेटअप और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। कुल मिलाकर यह लैपटॉप एक कॉम्पैक्ट फीचर्स से लैस है।